पाकुड़, सितम्बर 28 -- Pakur News: शारदीय नवरात्र को लेकर क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। जगह-जगह पूजा पंडालों का निर्माण शुरू हो गया है। तो दूसरी ओर मूर्तिकार मिट्टी को आकार देकर मां दुर्गा की प्रतिमा को भव्य स्वरूप देने में दिन-रात जुटे हैं। जैसे-जैसे पूजा की तारीख नजदीक आ रही है, तैयारियों में भी तेजी देखने को मिल रही है। मूर्तिकारों की कार्यशालाओं में इन दिनों मिट्टी, रंग और प्रतिमाओं की तैयारियों के बीच काफी चहल-पहल है। मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ भगवान गणेश, कार्तिकेय, माता लक्ष्मी और सरस्वती की प्रतिमाओं को भी रूप देने का काम चल रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार मूर्तिकार प्रतिमाओं की बारीकियों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, ताकि पूजा के दौरान ...