Pakur News: दीपावली व काली पूजा को लेकर प्रतिमा निर्माण व पूजा पंडाल निर्माण कार्य अंतिम चरण पर
पाकुड़, नवम्बर 7 -- महेशपुर में काली पूजा की तैयारियां Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। आगामी 08 नवंबर को मनाए जाने वाले दीपावली एवं काली पूजा का समय ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है। विभिन्न काली मंदिर के पूजा समिति के द्वारा काली पूजा को लेकर महेशपुर प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में प्रतिमाओं एवं पूजा पंडालों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल राज्य की सीमा से सटे होने तथा बंग्ला समुदाय के लोगों की प्रखंड में अच्छी-खासी संख्या होने के कारण यहां काली पूजा धूम-धाम एवं खास महत्व के साथ मनाई जाती है। प्रखंड के मां आनंदमयी काली मंदिर, राजबाड़ी, कंकाली आश्रम, राखालकाली, गढ़बाड़ी, बड़कियारी, असकंधा समेत कई जगहों पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर काली पूजा समारोह पूर्वक मनाई जाती है। बताया जाता है कि प्रखंड मुख्यालय में मां काली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.