पाकुड़, अक्टूबर 25 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में दीपावली नजदीक आते ही त्योहार की तैयारियां तेज हो गई हैं। घर-आंगन को रोशन करने के लिए प्रखंड के मोंगलाबांध, आमकोना और गणपुरा गांवों में कुम्हार परिवार मिट्टी के दीये बनाने में जुट गए हैं। पारंपरिक हुनर और मेहनत से चाक पर सुंदर दीये तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें धूप में सुखाने के बाद भट्ठी में पकाकर बिक्री के लिए बाजार पहुंचाया जाएगा। कुम्हारों को उम्मीद है कि इस वर्ष दीपावली पर मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ेगी और उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा। दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा रही है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। दीये बनाने के लिए सबसे पहले मिट्टी तैयार कर चाक पर उन्हें आकार दिया...