पाकुड़, जुलाई 22 -- Pakur News: पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमा पाकुड़ शहर में स्थापित करने की तैयारी तेज हो गई है। इसे लेकर झामुमो जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थल चयन किया गया। लंबी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद प्रतिमा स्थापना के लिए शहर के सबसे व्यस्त, सुलभ और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण पुराना डीसी मोड़ को चुना गया है। इसके पास ही परिषदन भवन स्थित है, जहां रोजाना राजनीतिक गतिविधियों और लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: गुरुजी की पहली पुण्यतिथि को बनाएंगे ऐतिहासिक : मंटू यादवस्थल निरीक्षण स्थल निरीक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक, नगर प्रशा...