पाकुड़, जुलाई 23 -- Pakur News: पाकुड़। झारखंड आंदोलन के महानायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को स्थल चयन के बाद पुराना डीसी ऑफिस के समीप महेशपुर जाने वाली सड़क के पास प्रतिमा स्थापना के लिए स्टेज निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस सिलसिले में झामुमो जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थल का जायजा लिया था, जिसके बाद प्रशासनिक अनुमति और आपसी समन्वय से निर्माण कार्य धरातल पर उतर चुका है। वैचारिक धरोहर को जीवंत रखने का प्रयास करते हुए झामुमो के श्याम यादव ने कहा कि गुरुजी केवल एक नाम नहीं, बल्कि झारखंड के संघर्ष और अस्मिता की पहचान हैं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: साहिबगंज में दो स्थानों पर स्थापित होगी...