पाकुड़, जुलाई 25 -- Pakur News: ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को झारखंड समावेशी शिक्षा परियोजना, पाकुड़ के तत्वावधान में शिविर आयोजित हुआ। इसमें 19 दिव्यांग बच्चों के बीच नि:शुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख जूही प्रिया ने बच्चों को उपकरण सौंपे। उन्होंने कहा कि यह सामग्री दिव्यांग बच्चों के लिए पंख लगाने के समान है। इससे उन्हें पढ़ाई-लिखाई और दैनिक जीवन में बहुत मदद मिलेगी तथा वे अपने जीवन को नई गति दे सकेंगे। ​शिविर में एलिम्को रांची के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैसाखी, श्रवण यंत्र, ब्रेल किट, टीएलएम किट और कैलिपर जूते बांटे गए। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण ​समारोह का संचालन रिसोर्स शिक्षक राकेश कुमार पाल ने ...