पाकुड़, अगस्त 24 -- Pakur News: नगर थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी शाखा और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को उसके गृह क्षेत्र से दबोचा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नगर थाना कांड संख्या - 276/24 के ​गिरफ्तार अभियुक्त महासिन शेख ​राजग्राम, थाना - मुरारोई, जिला बीरभूम पश्चिम बंगाल निवासी है। जो दो सालों से फरार चल रहा था। ​पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से ही लगातार अपनी पहचान और ठिकाना बदलकर छिप रहा था। नगर थाना पुलिस को उसकी संलिप्तता और ठिकाने की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके ...