Pakur News: दंपतियों के बीच आपसी मतभेद को किया दूर
पाकुड़, सितम्बर 25 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण पोषण वाद संख्या 158/2026 एवं ओरिजनल सूट संख्या 81/2026 प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के अथक प्रयासों से दोनों अलग-अलग मामलों में पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद को समाप्त कराया गया। दंपतियों ने एक साथ मिल-जुलकर साथ रहने पर सहमति जताई। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ने दंपतियों को खुशी-खुशी साथ-साथ रहने, एक दूसरे को समझने, आपसी मन-मुटाव से बचने को कहा। पति-पत्नी को हंसी-खुशी न्यायालय से विदा किया गया। मौके पर न्यायालय कर्मी, दोनों पक्षों के अधिवक्ता एवं परिजन उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.