पाकुड़, अक्टूबर 8 -- Pakur News: पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में व्यापारी संघ द्वारा प्रत्येक बुधवार को बाजार बंद रखने के आह्वान का बुधवार को कोई खास असर नहीं दिखा। कुछ दुकानों को छोड़कर अधिकांश दुकानें खुली रहीं। करीब 15 दिन पूर्व व्यापारी संघ की बैठक में सभी दुकानदारों की सहमति से बुधवार को साप्ताहिक अवकाश रखने का निर्णय लिया गया था। इसके प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को टोटो के माध्यम से पूरे बाजार क्षेत्र में माइकिंग भी कराई गई थी। बावजूद इसके दुर्गा पूजा नजदीक होने के कारण अधिकांश दुकानदारों ने दुकानें खोल दीं। कपड़ा, श्रृंगार, इलेक्ट्रॉनिक्स और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही देखी गई। यह भी पढ़ें- Jamui News: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक व्यापारियों का कहना था कि त्योहार के समय बाजार बंद रखने...