पाकुड़, अगस्त 8 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर तोड़ाई स्थित निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय के समीप शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक अनूप कुमार मंडल, पिता मिलन मंडल की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे तथा जिम्मेदार वाहन के चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रात करीब 12 बजे सड़क जाम कर दिया। जाम शनिवार सुबह करीब सात बजे तक रहा। मिली जानकारी के अनुसार अनूप कुमार मंडल बाइक से सोनाजोड़ी स्थित अपने पिता की दुकान से तोड़ाई स्थित घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय...