पाकुड़, अक्टूबर 25 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रद्दीपुर ओपी क्षेत्र के बोढ़ा गांव निवासिनी सह वादिनी साहिदा बेगम ने थाने में आवेदन देकर उल्लेख किया है कि विगत 21 अक्टूबर को शाम 03:30 बजे वादिनी का पति हासीबुल शेख बोढ़ा गांव निवासी तथा हाबीबुर रहमान कांसादीघी गांव निवासी एवं शाह महम्मद बोढ़ा गांव निवासी तीनों अपने मोटरसाइकिल संख्या जेएच 04 सी 3432 से बोढ़ा गांव से सेनपुर स्थित अपने नव निर्मित मकान जा रहे थे। इसी क्रम में सेनुपर सड़क पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल संख्या जेएच 04 एन 7373 के चालक प्रकाश माल रद्दीपुर गांव निवासी जो नारायणपुर गांव की तरफ से आ रहे थे और बेहद तेज रफ्तार, लापरवाही और नशे की हालत में रॉन्ग साइड से बाइक चलाते हुए इनलोगों को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी...