पाकुड़, सितम्बर 28 -- Pakur News: जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल तथा प्रखंडवार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक, अनुदीप सिंह के दिशा-निर्देशों पर आयोजित इन शिविरों में जिले के पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया। जानकारी के अनुसार ​18 सितंबर को कुल 26 पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया। ​24 सितंबर को कुल 22 जवानों ने स्वेच्छा से रक्त दान किया और सोमवार को कुल 35 पुलिस कर्मियों ने इस नेक काम में हिस्सा लिया। तीनों चरणों के दौरान कुल 83 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने रक्तदान कर आम नागरिकों के प्रति अपने समर्पित भाव को प्रदर्शित किया है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जरूरतमंदों की मदद के लिए जिलेवासियों...