पाकुड़, जुलाई 3 -- Pakur News: तलवा-खारूटोला सड़क निर्माण योजना केबिनेट की बैठक में पारित पाकुड़िया, एक संवाददाता।

सड़क की जर्जर स्थिति प्रखंड के तलवा-खारूटोला सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए आंदोलन को स्थानीय विधायक ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लिया था। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त भी किया था कि बहुत जल्द ही इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति वे मुख्यमंत्री से मिलकर करवाएंगे। इसी के तहत गुरूवार को विधानसभा की हुई केबिनेट की बैठक में तलवा-खारूटोला सड़क योजना के निर्माण को स्वीकृति मिली और योजना पारित हो गया। विधायक प्रो़ स्टीफन मरांडी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि इस मुद्दे को लेकर वे विशेष रूप से मुख्यमंत्री से मिलकर उनके संज्ञान में इस मामले को दिया था। गुरूवार को हुए केबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के स...