पाकुड़, जुलाई 22 -- Pakur News: पाकुड़िया। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित दो दिवसीय विशेष ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। शिविर के दूसरे एवं अंतिम दिन भी 51 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। सभी आवेदकों ने निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया, जिसके बाद उन्हें नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय में दो दिवसीय विशेष शिविर संपन्न, 140 आवेदकों ने कराया पंजीकरणशिविर का उद्देश्य दूसरे दिन लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने वालों में चार युवतियां भी शामिल रहीं। दोनों दिनों को मिलाकर कुल 102 आवेदन प...