पाकुड़, सितम्बर 21 -- Pakur News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ के जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के महामहिम राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के सीनेट सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इस उपलब्धि पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में अत्यंत हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व जिला संयोजक सुमित पांडे, प्रदेश सह मंत्री बम भोला उपाध्याय, कॉलेज उपाध्यक्ष सुमित सेन, नगर सह मंत्री दिनेश कुमार पंडित, हर्ष कुमार तथा विशेष आमंत्रित सदस्य आदित्य सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनोहर कुमार को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और उपहार भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें कोरोना काल में विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक 'संवेदन...