पाकुड़, अक्टूबर 26 -- दोपहिया वाहनों की सघन जांच Pakur News: प्रखंड मुख्यालय स्थित सिद्धू-कान्हू मोड़ पर सोमवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मुजाहिद अंसारी के निर्देशानुसार दोपहिया वाहनों की सघन जांच के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न मार्गों से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों की जांच की। जांच के क्रम में वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, वाहन के आवश्यक कागजात एवं यातायात नियमों के अनुपालन की पड़ताल की गई। नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना तथा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। मौके पर अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपी...