पाकुड़, नवम्बर 6 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल, महेशपुर में छठ एवं दीपावली के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य बाल मेले का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार के करकमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार यादव, थाना प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय, शारदा प्रसाद तिवारी, दुलाल चंद्र यादव, नीलांबर यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि, अभिभावकगण एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने छठ एवं दीपावली से संबंधित मनमोहक गीतों, नृत्य एवं आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति, परंपर...