पाकुड़, अक्टूबर 30 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल महेशपुर में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति एवं सर्वांगीण विकास पर चर्चा करना था। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सिंह ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में विद्यालय एवं अभिभावकों की महत्वपूर्ण एवं समान भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति एवं दैनिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, उनकी उपलब्धियों एवं सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। अभिभावकों ने भी अपने सुझाव...