पाकुड़, अक्टूबर 12 -- Pakur News: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पाकुड़ के न्यायालय में दायर परिवाद संख्या 751/225 के निर्देशानुसार महेशपुर थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी कर 4,92,000 रूपए ठगी करने के आरोप में उज्ज्वल झा- गढ़बाड़ी, हबीबुल शेख, हारू शेख, अजीजुल शेख सभी कागजपुर गांव निवासी के खिलाफ महेशपुर थाने में बीएनएस की धारा 316(2)/318(3) (4)/336(3)/338/61 के तहत थाना कांड संख्या 170/2026 दिनांक 11/10/2026 दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि गढ़बाड़ी गांव निवासी जितेन माल ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पाकुड़ के न्यायालय में परिवाद दायर किया था। महेशपुर थाने में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...