पाकुड़, सितम्बर 28 -- Pakur News: हिरणपुर। मानसिंहपुर क्षेत्र में ट्रक चालकों से कथित अवैध वसूली, मारपीट एवं वाहनों में तोड़फोड़ के आरोप को लेकर रविवार को कई ट्रक मालिक एवं चालक हिरणपुर थाना पहुंचे। सभी ने थाना में लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत की जानकारी शिकायत में ट्रक मालिकों ने बताया है कि वे मानसिंहपुर एवं आसपास के क्षेत्र से माल लेकर पीडब्ल्यूडी सड़क से अपने ट्रकों का परिचालन करते हैं। आरोप है कि कुछ ग्रामीण लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार के साथ सड़क पर पहुंचकर ट्रकों को जबरन रोकते हैं और चालकों से पैसे की मांग करते हैं। राशि देने से इनकार करने पर कथित तौर पर गाली-गलौज, मारपीट तथा वाहनों में तोड़फोड़ की जाती है।

अवरोध का कारण शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मानसिंहपुर के ग्रामीणों द्वारा सड़क पर पत्थर रखकर ट्र...