पाकुड़, सितम्बर 4 -- Pakur News: ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। मुख्य बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में हुई करीब 13.50 लाख रुपए की भीषण लूट के मामले में पुलिस की जांच का दायरा अब देवघर तक फैल गया है। वारदात के 24 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस ने दुकान मालिक के पुत्र आकाश वर्मा के लिखित आवेदन पर अमड़ापाड़ा थाने में मामला (कांड संख्या 68/26) दर्ज कर लिया है। हालांकि, पूर्व के आपराधिक मामलों की तर्ज पर पुलिस फिलहाल अलग-अलग दिशाओं में हाथ-पांव मार रही है, लेकिन तमाम मशक्कत के बावजूद लुटेरों का अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है。 यह भी पढ़ें- आमड़ापाड़ा कांड की जांच में मोहनपुर पुलिस से मांगा सहयोगपुलिस कार्रवाई ​मामले के तार जुड़ते ही अमड़ापाड़ा पुलिस अधिकारी बुद्धिलाल मुर्मू के नेतृत्व में एक विशेष टीम देवघर पहुंची। वहां स्थानीय पुलिस के सहयो...