पाकुड़, अगस्त 2 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ जिला द्वारा रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में जेपीएससी एवं जेएसएससी से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा की मांग को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को परिषद के जिला संयोजक सन्नी तिवारी ने संबोधित किया। इस अवसर पर महेशपुर नगर अध्यक्ष सरोज पांडे एवं जिला जनजातीय प्रमुख जॉन मरांडी भी उपस्थित रहे तथा पत्रकारों को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सन्नी तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव विद्यार्थियों के अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था तथा राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करती रही है। उन...