Pakur News: जिप अध्यक्ष के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
पाकुड़, सितम्बर 12 -- Pakur News: पाकुड़िया। प्रखंड के शहरपुर गांव स्थित जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमनी हेंब्रम के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से 16 वें वित्त आयोग के तहत प्रस्तावित विकास योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने गांवों की समस्याओं को जिला परिषद अध्यक्ष के समक्ष रखा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कई गांवों में ट्रांसफार्मर चोरी होने अथवा खराब होकर जल जाने के कारण लंबे समय से बिजली संकट की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही जर्जर सड़कों, पेयजल की समस्या तथा अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: ग्रामीण जरूरतों के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.