Pakur News: जर्जर गोदाम भवन को किया जाएगा ध्वस्त: सीओ
पाकुड़, अगस्त 18 -- Pakur News: पाकुड़िया। प्रखंड परिसर में अवस्थित मंदिर के समीप सहकारिता विभाग के जर्जर गोदाम भवन को जल्द ध्वस्त किया जाएगा। अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी के निर्देश पर अंचल कार्यालय, पाकुड़िया की ओर से इस संबंध में सर्वसाधारण सूचना जारी की गई है। सूचना के अनुसार भवन प्रमंडल, पाकुड़ द्वारा उक्त भवन को ध्वस्त करने का प्रमाण-पत्र दिया गया है। लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़े इस भवन से कभी भी जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई थी, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर भवन को ध्वस्त करने का निर्णय लिया है। भवन ध्वस्तीकरण के बाद निकलने वाली निर्माण सामग्री एवं अन्य अवशेष सामग्री की खरीद के इच्छुक व्यक्तियों से अंचल कार्यालय में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति 23 अगस्त 2026 तक निर्धारित अवधि में अपना आवेदन अंचल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.