पाकुड़, अगस्त 5 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं नागरिकों की समस्याएंसमस्याओं का समाधान इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन समाधान दिवस में नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों में आवेदन सौंपे। इनमें जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने, पंचायत सचिव के वार्षिक वेतनवृद्धि, शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन शामिल थे। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से विचार ...