पाकुड़, सितम्बर 8 -- Pakur News: समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने जमीन विवाद, पैतृक संपत्ति में बंटवारा कर अपने हिस्से की जमीन पर अधिकार दिलाने, शौचालय की राशि का भुगतान लंबित रहने, आवास सहित अन्य मामलों को लेकर आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक मामले की तथ्यपरक एवं निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी मामले में अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनो...