पाकुड़, सितम्बर 8 -- Pakur News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत झिकरहटी पूर्वी पंचायत के विभिन्न गांवों का क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने इस्लामपुर, सीतारामपुर एवं चांदपाड़ा गांव का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान वर्तमान स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से संबंधित कार्यों के साथ-साथ क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर ग्रामीणों से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विशेष रूप से बिजली, पानी, पीसीसी सड़क, नाला तथा मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। डॉ. तनवीर आलम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा तथा संबंधित विभागों के समक्ष समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा। इस दौरान कांग्रे...