पाकुड़, अगस्त 18 -- Pakur News: महेशपुर। प्रखंड के कुलबुना गांव में लंबे समय से विकास की बाट जोह रहे ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही अपनी समस्या का समाधान करने की पहल की। ग्रामीणों ने शनिवार को आपस में चंदा इकट्ठा कर श्रमदान करते हुए सड़क का निर्माण किया। गांव तक पहुंचने वाली सड़क पिछले करीब 24 वर्षों से जर्जर है। सड़क निर्माण व मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों तक गुहार लगाई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बलरामपुर और ताजपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, पक्की सड़क का इंतजारजब जिम्मेदारों ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने उठाया बीड़ा... बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद सड़क की हालत जस की तस बनी रही। जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का साम...