पाकुड़, अगस्त 27 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी में गुरूवार को रक्षाबंधन पर्व छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाया। उल्लेखनीय है कि रक्षा बंधन प्रखंड क्षेत्र में 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इसे लेकर विद्यालयों में अवकाश घोषित है। इस वजह से गुरूवार को ही विद्यालयों में छात्राओं ने शिक्षिक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर उनसे अपनी सुरक्षा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका एलिजाबेथ हेंब्रम ने बताया कि विद्यालय स्तर पर रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन न सिर्फ छात्र-छात्राओं के बीच मधुर संबंध स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा बल्कि विद्यालय का वातावरण भी शिष्टाचार व अनुशासन भरा बना रहेगा। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया...