पाकुड़, अगस्त 24 -- Pakur News: सावन की चौथी एवं अंतिम सोमवारी को लेकर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवालय के अलावा धरनीपहाड़, तेतुलिया, तोड़ाई, देवपुर, डांगापाड़ा समेत विभिन्न गांवों में स्थित शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रही। सुबह से ही महिला, पुरुष और बच्चे हाथों में पूजा सामग्री, फूल, बेलपत्र और जल लेकर मंदिर पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, फल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : अंतिम सोमवारी पर श...