पाकुड़, अक्टूबर 24 -- Pakur News: ​पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के व्यस्त इलाके बिरसा चौक स्थित अनिल सिंह के घर को चोरों ने दिन-दहाड़े निशाना बनाया। महज दो मिनट के भीतर चोर घर से इन्वर्टर-बैटरी चुराकर रफूचक्कर हो गए। इस दुस्साहसिक घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डर का माहौल बना हुआ है। ​प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित के अनुसार, चोरों ने इतनी सफाई और तेजी से हाथ साफ किया कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पलक झपकते ही घर का इन्वर्टर-बैटरी गायब हो गया। इस तरह की वारदातों ने शहरवासियों की नींद उड़ा दी है। ​घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ तीखा रोष देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है।

पीड़ित परिवार ने की कार्रव...