पाकुड़, अक्टूबर 7 -- Pakur News: थाना क्षेत्र के भागाबांध गांव में बुधवार को लोगों के द्वारा एक व्यक्ति को चोरी के आरोप में बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में शहरग्राम निवासीनी बासमती कुमारी ने थाने में आवेदन देकर अपने पति परमेश्वर कर्मकार को ग्रामीणों के द्वारा बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

घटना का विवरण वादिनी द्वारा थाने में दिए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि विगत 06 अक्टूबर की शाम उसका पति परमेश्वर कर्मकार कालूपाड़ा फुटबॉल मैदान में मैच देखने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सात अक्टूबर की सुबह को परिजनों को उसके पति को बंधक बनाए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद पत्नी एवं परिजन जब घटनास्थल पहुंचे तो वहां ग्रामीणों ने बताया कि उसके पति ने चोरी की है। जिसके लिए ग्रा...