पाकुड़, अगस्त 18 -- Pakur News: नगर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी की रहने वाली ममता पांडेय को पुलिस ने एनआई एक्ट के तहत जारी अजमानतीय वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,न्यायालय द्वारा सीसी 97/23 चेक बाउंस से जुड़े एनआई एक्ट के मामले में उनके खिलाफ अजमानतीय वारंट निर्गत किया गया था। न्यायालय के आदेश और वारंट के अनुपालन में नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी किया है। यह भी पढ़ें- Almora News: चेक बाउंस मामले में डेयरी स्वामी को छह माह की जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...