पाकुड़, अगस्त 31 -- Pakur News: प्रखंड क्षेत्र में चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट को बिगाड़ दिया है। पाकुड़िया बाजार में इन दिनों चीनी करीब 70 रुपये प्रति किलो बिक रही है। थोक बाजार में कीमत बढ़ने का असर खुदरा बाजार पर भी पड़ा है, जिससे चाय और मिठाई की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। चाय दुकानदारों ने दुकानों पर नई दरों की सूचना के लिए नोटिस भी लगा दिए हैं। 01 सितंबर से शुरू पहले 5 रुपये में मिलने वाली कुल्हड़ चाय अब 8 रुपये और 10 रुपये वाली चाय 15 रुपये में बिकेंगे। इसी तरह मिठाइयों के दाम भी बढ़ गए हैं। दुकानदारों के अनुसार, बर्फी 300 से बढ़कर 350 रुपये, रसमलाई 300 से 350 रुपये तथा लड्डू, जलेबी, बादशाही और खुरमा 120 से बढ़कर करीब 140 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। वहीं गुलाब जामुन, चमचम और रसगुल्ला की कीमत पहले 200 से 230 रुप...