पाकुड़, अगस्त 19 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित एसएफसी चावल गोदाम में बुधवार दोपहर करीब 11:50 बजे अचानक एक विषैला स्पेक्टकेल्ड कोबरा (भारतीय नाग) घुस गया। नाग को देखते ही गोदाम में कार्य कर रहे कर्मियों व उपस्थित लोगों के बीच हड़कंप मच गया। इसी बीच सांप निकलने की घटना की जानकारी गोदाम के कर्मियों ने वन कर्मी असराफूल शेख को मोबाइल पर दी। सूचना मिलते ही वन कर्मी असराफूल शेख चावल गोदाम पहुंच कर बेहद सावधानी से उस खतरनाक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। समय रहते रेस्क्यू किए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू करने बाद सांप सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...