पाकुड़, अक्टूबर 29 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। मौसम विभाग द्वारा बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर जारी येलो अलर्ट का असर महेशपुर प्रखंड में विगत बुधवार दोपहर बाद से गुरूवार दिनभर दिखा। विगत बुधवार को सुबह की तरफ धूप निकली पर दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। वहीं गुरूवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। और दोपहर बाद बूंदा-बांदी बारिश भी हुई। जिससे मौसम अचानक बदल गया। लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। बताते चलें कि मौसम विभाग द्वारा 28, 29 और 30 अक्टूबर को येलो अलर्ट के असर को लेकर सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का हल्का असर, बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना कई दिनों से तेज धूप का सामना कर रहे लोगों को मौसम में आए इस बदलाव से थोड़ी राहत मिली है। फि...