पाकुड़, सितम्बर 4 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को मांझी परगना लहंती वैसी की मासिक समीक्षा बैठक प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के ग्राम प्रधान एवं पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के गुड़ैत, प्रमाणिक, जोगमांझी, नायकी एवं कुड़ाम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में ग्राम वासियों के जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र तथा पारंपरिक स्वशासन प्रमाण पत्र निर्गत करने के समय फार्म में या सत्यापन के लिए ग्राम प्रधान के द्वारा अनुशंसा अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि अंचल अधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार झारखंड सरकार पेसा कानून नियमावली 2025 के तहत ग्राम स...