पाकुड़, नवम्बर 3 -- Pakur News: हिरणपुर। अंचल कार्यालय में मंगलवार को सीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम सभा के गठन, ग्राम सभा के नाम से बैंक खाता खोलने तथा अपने-अपने मौजे की सभी जमाबंदियों की वंशावली तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सीओ ने सभी ग्राम प्रधानों को इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में धान की फसल कटाई के दौरान उत्पन्न होने वाले विवादों पर भी चर्चा हुई। सीओ ने ग्राम प्रधानों को अपने-अपने क्षेत्र में फसल कटनी से संबंधित विवादों पर नजर रखने तथा आपसी समन्वय से विवादों के समाधान की दिशा में पहल करने को कहा। इसके अलावा भू-राजस्व एवं लगान की वसूली में तेजी लाने, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने तथा ग्राम सभा के संचालन के लिए कार्या...