Pakur News: ग्रामीण सड़क की जर्जर स्थिति का झेल रहे दंश
पाकुड़, अगस्त 14 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। किसी भी क्षेत्र में हुए विकास की गाथा वहां के ग्रामीण इलाकों में बनी अच्छी सड़कें ही बयां करती है। पर महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में वहां की सड़कों की जर्जर स्थिति विकास के दावों के विपरीत कहानी बयां कर रही है। ऐसा ही मामला प्रखंड के हाथीमारा गांव के राय टोला के सड़क की है। प्रखंड के हाथीमारा गांव के राय टोला में बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लंबे समय से मरम्मत के अभाव में जर्जर पड़ी सड़क अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सड़क के कई हिस्सों में कीचड़ इतना अधिक हो गया है कि पैदल च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.