Pakur News: ग्रामीण बैंक बड़कियारी के कार्यालय सहायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पाकुड़, नवम्बर 14 -- मृतक खाताधारकों के खातों से कथित लेन-देन Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। झारखंड ग्रामीण बैंक शाखा बड़कियारी, थाना महेशपुर में कार्यरत वादी नीरज कुमार ने थाने में आवेदन देकर बैंक कर्मी के खिलाफ 29 मृतक खाता धारकों के बैंक खाता से कथित रूप से धोखाधड़ी पूर्ण अनाधिकृत लेन-देन किए जाने की शिकायत की है। थाने में दिए आवेदन में वादी नीरज कुमार बांका, बिहार निवासी ने उल्लेख किया है कि वह वर्तमान में झारखंड ग्रामीण बैंक शाखा बड़कियारी में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। आवेदन में वादी ने उल्लेख किया है कि बैंक के ही कर्मी सुजीत कुमार झा शिवपुर-गोड्डा निवासी के द्वारा बैंक के 29 मृतक खाता धारकों के बैंक खाता से कथित रूप से धोखाधड़ी पूर्ण अनाधिकृत लेन-देन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त खाता में मृतक खाता धारकों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.