पाकुड़, अगस्त 4 -- Pakur News: हिरणपुर। थाना क्षेत्र के नामोटोला स्थित मुकेश भगत के कोल्ड्रिंक गोदाम में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मंगलवार 04 अगस्त की सुबह उस समय हुई, जब दुकान के स्टाफ ने गोदाम खोला। उसने तुरंत मालिक को सूचना दी। अंदर जाने पर मुख्य दरवाजे के बाद दूसरे गेट का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर गोदाम में रखे करीब 15 हजार रुपए नकद, पीतल के बर्तन तथा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर सहित अन्य सामान गायब मिला। बताया गया कि 02 अगस्त की रात के बाद से गोदाम नहीं खोला गया था। इसी दौरान चोरों ने गोदाम को निशाना बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने गोदाम का निरीक्षण करने के साथ ही ठीक बगल के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगालना शुरू...