पाकुड़, सितम्बर 19 -- Pakur News: चार दिवसीय गणेश महोत्सव के समापन के बाद शनिवार को सार्वजनिक गणेश पूजा समिति की ओर से भगवान गणेश की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। इस अवसर पर पूजा स्थल से गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इससे पूर्व चार दिनों तक गणेश पूजा स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा पंडाल पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: गणपति बप्पा को विदाई देने उमड़ी भीड़ मौके पर दीपक साहा, अजय यादव, अमित सिन्हा, उत्तम साहा, चंदन दत्ता आदि मौ...