पाकुड़, अगस्त 1 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर व दुकान की तलाशी के दौरान 120 ग्राम गांजा और इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन बरामद की है।पुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने बीते 31 जुलाई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रानीपुर स्थित भोला साहा के घर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। पीछा कर भोला साहा (पिता- स्व. रामप्रसाद साहा, निवासी रानीपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके घर से 120 ग्राम गांजा और इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन बरामद हुई।एनडीपीएस एक्ट ...