पाकुड़, अक्टूबर 26 -- Pakur News: प्रखंड अंतर्गत खाक्सा पंचायत के बकड़ाबिल खाक्सा गांव में सोमवार को खेत बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, संतुलित उर्वरकों के उपयोग तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि मिट्टी की आवश्यकता एवं फसल के अनुसार उर्वरकों का उचित मात्रा में प्रयोग करें और अनावश्यक रासायनिक खादों के इस्तेमाल से बचें। मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जैविक खाद, हरी खाद तथा पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही जैविक खाद बनाने की विधि और खेतों में उसके उचित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में कृषि भूमि के संरक्षण, खेती की लागत कम करने तथा फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के उपायों ...