पाकुड़, सितम्बर 28 -- Pakur News: प्रखंड के दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जन चर्चा तेज हो गई है। लोगों ने किराना दुकानों से लेकर चाय दुकानों और नाश्ते के दुकानों तथा ठेलों की जांच की मांग की है। क्या है चर्चा...स्थानीय लोगों के अनुसार कई किराना दुकानों में एक्सपायरी डेट के करीब पहुंचे बिस्किट, केक, चॉकलेट बेचे जाने की आशंका है। वहीं प्रखंड के चौक-चौराहों पर स्थित चाय दुकानों, होटलों और ठेलों पर बिकने वाले आलू चॉप, प्याजी, निमकी, समोसा और चाय को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई जगहों पर चाय बनाने के लिए घटिया पत्ती, खुले दूध और मिलावटी चीनी का इस्तेमाल किया जा रहा है, वहीं चॉप-प्याजी तलने वाले तेल को कई दिनों तक बदला नहीं जाता। कई चाय दुकानों में गंदगी के बीच, बिना ढके समोसा, बिस्किट और निमकी रखे जाते हैं जिस...