Pakur News: खदान संचालक पर मनमानी का आरोप, डीसी से शिकायत
पाकुड़, नवम्बर 7 -- ग्रामीणों ने खनन कंपनी के खिलाफ की शिकायत Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत आसनजोला मौजा में 'रॉय एंड रॉय माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उपायुक्त से लिखित शिकायत की है। दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त के नाम डीडीसी को आवेदन सौंपकर इस अवैध कारोबार को तत्काल बंद कराने और कंपनी पर सख्त कानूनी शिकंजा कसने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के सन्नाटे में भी क्रशर की घरघराहट गूंजती रहती है, जिससे लोगों का सोना मुहाल हो गया है। ऊपर से पानी का छिड़काव न होने के कारण उड़ने वाला स्टोन डस्ट लोगों के फेफड़ों में समा रहा है, जिससे गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। खदान में मानकों को ताक पर रखकर ऐसी भारी और अनियंत्रित ब्लास्टिंग की जा रही है कि झटके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.