पाकुड़, जुलाई 4 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के कानीझाड़ा गांव में शनिवार को कृषक गोष्ठी सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतनु कुमार शील ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूरिया, डीएपी आदि उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है, जिससे फसल उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किसानों को मृदा जांच कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करने, हरा खाद, जीवामृत, पीएसबी कल्चर, राइजोबियम कल्चर, एजोटोबैक्टर, केंचुआ खाद जैसे जैविक विकल्पों को अपनाने तथा फसल चक्र का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जैविक एवं संतुलित खेती अपनाने से खेती की लागत कम होगी,...