पाकुड़, जुलाई 8 -- Pakur News: प्रखंड के कुतुबपुर गांव में बुधवार को कृषक गोष्ठी सह मिलेट मिशन योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक तकनीकी प्रबंधक अभिजीत कुमार शील के द्वारा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के महत्व की जानकारी के साथ-साथ मिलेट मिशन योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। मिलेट मिशन योजना में एक एकड़ मेंRs.3000 रूपए किसानों को मिलेंगे, जो भी किसान ज्वार, बाजरा, मड़वा, इन सभी मिलेट की खेती करते हैं उन सभी किसानों को प्रज्ञा केंद्र में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। सहायक तकनीकी प्रबंधक के द्वारा किसानों को मृदा जांच कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करने, हरा खाद, जीवामृत, पीएसबी कल्चर, राइजोबियम कल्चर, एजोटोबैक्टर, केंचुआ खाद जैसे जैविक विकल्पों को...