पाकुड़, सितम्बर 22 -- Pakur News: पाकुड़। स्मार्ट शहर पाकुड़ के दावों की पोल वार्ड संख्या-01 स्थित किताझोर क्षेत्र खोल रहा है। बस स्टैंड से पुलिस लाइन की ओर जाने वाली एनएच-133 ए मुख्य सड़क पर शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। अंधेरे के कारण यहां हमेशा आपराधिक घटनाओं, चोर-उचक्कों और असामाजिक तत्वों की सक्रियता से किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। नगर कार्यपालक अधिकारी जांच की बात कहते हैं और सुमन सौरभ जल्द का लॉलीपॉप देते हैं। स्मार्ट सिटी पाकुड़ है, पर बस स्टैंड से पुलिस लाइन वाला मुख्य रास्ता किसी भूतिया रास्ते जैसा लगता है। नप उपाध्यक्ष राणा ओझा ने कहा कि वार्ड पार्षद को दो बार में 23 पीस स्ट्रीट लाइट दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर: नवगछिया के छह प्रमुख स्थानों पर लगेंगी हाईमास्ट लाइटें एक बार 08 और एक बार 15 पीस स्...