Pakur News: काला बिल्ला लगा कर्मियों ने किया कार्य
पाकुड़, अक्टूबर 28 -- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में बुधवार को राजस्व कर्मियों ने झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ के आह्वान पर काला बिल्ला लगाकर अपने कार्यों का निष्पादन किया। रांची के अरगोड़ा अंचल में पदस्थापित राजस्व उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में कर्मियों ने यह कदम उठाया। संघ ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। साथ ही, मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने तथा त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग उठाई गई है। संघ ने राजस्व कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Pakur News: लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में काला बिल्ला लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.